
रक्षा बंधन का महत्व
भारत विश्व का एक मात्र ऐसा देश है जिसमे हर रिश्ते को निभाने के लिए एक त्यौहार मनाया जाता है| भारत की भिनत्ता केवल उसके अलग-अलग धर्म के लोगो, उनके खान-पान, उनकी बोली से नहीं है, किंतु भारत में बनाए जाने त्योहारों से भी हैं| तो आइये जानते हैं एक ऐसे ही त्यौहार रक्षा बंधन के बारे में|
२०२० रक्षा बंधन की डेट क्या हैं?
रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते की शीतलता को कायम रखता हैं एवं उनके रिश्ते को मजबूत बनाता हैं| प्रति वर्ष यह त्यौहार श्रवण मॉस के आखिरी दिन को मनाया जाता हैं| अर्थात इस वर्ष राखी २०२० डेट हैं- अगस्त ३| इस दिन सभी भाई-बहन एक जगह इकठे होकर- स्नेह एवं उल्लास से राखी बनाते हैं| बहने अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए बहुत ही सुन्दर एवं आकर्षित राखियाँ खरीदती हैं एवं इस दिन अपने भाई की कलाई पर बांधती हैं| भाई लोग इस राखी के सूत्र के बदले में अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेते हैं एवं शगुन स्वरूप अपनी बहेनो को भिन्न-भिन्न प्रकार के तोहफे और उपहार देते हैं|

राखी का उल्लेख हमारी पौराणिक कथाओं में भी हैं
रक्षा बंधन का त्यौहार, हिन्दू समाज में काफी महत्व रखता हैं| ऐसी बहुत सी ऐतिहासिक घटनाएँ हैं जो की राखी के सूत्र की विशेषता दर्शाती हैं एवं इस सूत्र को पवित्र मानती हैं| इस त्यौहार की विशेषता यह हैं की इतिहास में इस त्यौहार को सिर्फ भाई-बहन नहीं, किंतु पति-पत्नी, भगवान एवं आम आदमी भी मनाया करते थे| कुछ पौराणिक कथाओं में इस बात का उल्लेख भरपूर रूप से हैं राखी को रक्षा का सूत्र मन जाता हैं| बहुत सी रानीओ ने राजाओं की कलाई पर राखी बाँधकर उनसे अपनी रक्षा का वादा लिया हैं| यही नहीं राखी का सूत्र खून के रिश्तों से बढ़कर होता हैं| महाभारत में जब श्री कृष्ण की एक ऊँगली कटने पर द्रौपदी अपने पल्लू को चीरकर श्री कृष्ण की ऊँगली पर बांधती हैं, तब श्री कृष्ण इस बात का ऋण चुकाने के लिए द्रौपदी की रक्षा का वादा करते हैं| यह घटना सबूत हैं की रक्षा का सूत्र सिर्फ खून के रिश्तों से ही नहीं बंधा होता, किंतु वह हर उस मनुष्य से बंधा होता हैं जो हमारी रक्षा करता हैं| ऐसे ही और भी बहुत से वाक्य हैं जिनके बारे में विस्तार रूप से आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं
राखी शुभ मुहूर्त: रक्षा बंधन २०२० डेट अवं समय
- रक्षा बंधन २०२० डेट: अगस्त ३, २०२०|
- राखी बांधने का शुभ समय: शुभ मुहूर्त हैं- सुबह ०९:२८ मिनट से रात्रि के ०९:१७ मिनट तक|
- राखी पूर्णिमा तिथि आरम्भ होने का समय: अगस्त २, २०२० सुबह ०९:२८ मिनट से आरम्भ|
- राखी पूर्णिमा २०२० तिथि ख़तम होने का समय: अगस्त ३, २०२० रात्रि ०९:२८ मिनट तक|
- अपराह्न टाइम रक्षा बंधन मुहूर्त २०२०: रात्रि ०१:४७ से रात्रि ०४:२९ तक|

तो अब जब आप जानते हैं की २०२० में रक्षा बंधन कब हैं, तो जाइये और अपने भाई के लिए एक शानदार राखी आर्डर करिये ऑनलाइन| जी हाँ, अब आप घर बैठे-बैठे आर्डर कर सकते हैं राखी और भेज सकते हैं अपने भाई के घर तक| बहुत सी ऑनलाइन वेब्सीटेस आपको मौका देती हैं की आप भेज सके पीकॉक राखी, रुद्राक्ष राखी, एवं और भी बहुत सी राखियां अपने भाई के घर तक जो इस वर्ष आपसे मिलने नहीं आ पाया|
शुभ राखी|